परिचय

बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद-सोनभद्र की इकाई ब्लाक संसाधन केंद्र (BRC), दुद्धी, जनपद - सोनभद्र में हम आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।



उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रदेश में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संचालन एवं प्रबन्धन परिषद के गठन वर्ष 1972 से किया जा रहा है। विकास खण्ड स्तर पर ब्लाक संसाधन केन्द्र (BRC), बेसिक शिक्षकों के लिये प्रशिक्षण तथा कार्यशाला का आयोजन करके शैक्षिक सहायता उपलब्ध कराता है।

ब्लाक संसाधन केन्द्र पर शैक्षिक प्रशासन तथा शैक्षिक पर्यवेक्षण का कार्य खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा सम्पादित किया जाता है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परियोजना के अंतर्गत, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और जिला स्तर पर शैक्षिक गतिविधियों को तेज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र और न्याय पंचायत संसाधन केन्द्र (NPRC) स्तर पर भी स्कूल में गुणवत्ता सुधार के उपायों की व्यापक विविधता के प्रबंधन में अकादमिक सहायता और शिक्षक और विद्यालयों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका व मार्गदर्शन प्रदान करने के एकमात्र उद्देश्य से स्थापित किया गया है।
विकास खण्ड दुद्धी के महुली NPRC के अंतर्गत कुल 36 प्राथमिक तथा 15 उच्च प्राथमिक विद्यालय जो कि कुल 7 ग्राम पंचयात में विभक्त हैं, का शैक्षिक संचालन श्री राजीव कुमार यादव (खण्ड शिक्षा अधिकारी, दुद्धी) की देख-रेख में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इन विद्यालयों में लगभग 87 से अधिक शिक्षक कार्यरत है।

धन्यवाद।



                              श्री अमरनाथ सिंह
                      (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी)
                                जनपद - सोनभद्र




राजीव यादव
(खंड शिक्षा अधिकारी)
दुद्धी, सोनभद्र


जितेन्द्र चौबे
(पटल निर्माता)
अध्यापक, दुद्धी, सोनभद्र