Wednesday, 23 November 2016

गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस का अवकाश अब 4 दिसंबर को,सचिवालय प्रशासन के सचिव मणि प्रसाद मिश्र ने बुधवार को आदेश किया जारी

गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस का अवकाश अब 4 दिसंबर कोराज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस पर होने वाला अवकाश अब 4 दिसंबर को होगा। पहले यह अवकाश गुरुवार यानी 24 नवंबर को तय किया गया था। पर बाद प्रदेश सरकार ने अवकाश बदलने का निर्णय किया। यह अवकाश उन सरकारी कार्यालयों व विभागों में लागू होगा जहां छह दिवसीय कार्यदिवस होता है। इस तरह यह सब आफिस 24 नवंबर को खुलेंगे और 4 दिसंबर को बंद रहेंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है यह अवकाश पांच दिवसीय कार्य वाले कार्यालयों में लागू नहीं होगा। इस अवकाश की तारीख बदलने के लिए शासन को लखनऊ के डीएम के जरिए कई प्रत्यावेदन मिले थे। इस संबंध में सचिवालय प्रशासन के सचिव मणि प्रसाद मिश्र ने बुधवार को आदेश जारी कर दिए।

No comments:

Post a Comment