Saturday, 1 April 2017

आठ तक ही खाते में आएगी पेंशन


लखनऊ : पेंशन खाता धारकों को इस बार पेंशन के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। वित्तीय वर्ष के शुरू होने के चलते ट्रेजरी पर बढ़े लोड के चलते पेंशन जारी करने में देरी हो रही है। कहा जा रहा है कि इस माह आठ अप्रैल तक ही पेंशन खाते में पहुंच पाएगी। 1एक अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष का आगाज होता है। 31 मार्च देर राततक सरकारी बिलों का भुगतान करने के बाद डाटा फीडिंग और आकउंट का लेखाजोखा ठीक करने में ट्रेजरी के कर्मचारी व्यस्त हैं इससे दूसरे काम प्रभावित हो रहे हैं। आम तौर पर प्रत्येक माह की एक तारीख तक पेंशनर्स के खाते में रकम ट्रांसफर कर दी जाती है। ट्रेजरी में कर्मचारियों की व्यस्तता के कारण देरी हो रही है। कलेक्ट्रेट के मुख्य कोषागार कार्यालय से करीब पचास हजार सरकारी सेवानिवृत्त कर्मचारी हैंजिनको यहां से पेंशन जारी की जाती है।1 मुख्य कोषागार अधिकारी संजय सिंह के मुताबिक वित्तीय वर्षमें क्लोजिंग के काम के चलते पेंशन जारी करने में थोड़ा विलंब हो रहा है। अकाउंट का काम निपटाने के बाद जल्दी ही पेंशन जारी कर दी जाएगी। उम्मीद है कि आठ अप्रैल तक खाते में पेंशन जारी कर दी जाएगी

No comments:

Post a Comment