Wednesday, 23 November 2016

दुद्दी । दुद्दी-विंढमगंज के बीच में स्थित कनहर पुल पर बाईक से गिरकर एक जवान घायल हो गया। घटना के बाद गंभीर स्थिति व बेहतर इलाज के लिए जवान को वाराणसी रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के पतरिहा गॉव निवासी विकास कुमार तिवारी पुत्र स्व0 प्रवीण तिवारी (23) वर्ष इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आये हुए है। मंगलवार को वह अपने घरेलू कार्य से दुद्दी गया हुआ था। देर शाम दुद्दी से अपने घर वापस आते समय कनहर पुल पर बना ब्रेकर के वजह से बाईक अनियंञित होकर गिर गयी। जिससे बाईक सवार बिकास तिवारी को सर व कमर मे काफ़ी चोट आयी। सूचना पर पहुँचे परिजनों ने आनन फानन मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्दी में भर्ती कराया जहॉं हालत गम्भीर देख डाँक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। 

No comments:

Post a Comment