Wednesday, 23 November 2016

सागोबांध । म्योरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने सरकारी विद्यालयो  में अध्ययनरत बच्चों के पठन पाठन स्तर को परखने   एवं शिक्षको की शिक्षण कौशल की जांचने हेतु पेश किया बेमिसाल प्रयास। खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन एवं ब्लॉक सह समन्वयक रजनीश श्रीवास्तव व विनोद पाण्डेय के सहयोग से बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखने हेतु  ब्लॉक मे स्थित आठो न्याय पंचायतो के सभी स्कूलों के टापर कक्षा 5 के 5-5 एवं कक्षा 8 के 10-10 बच्चों को सुविधा को ध्यान में रखते हुए न्याय पंचायत मे ही अलग अलग चरणबद्ध  परीक्षा केन्द्र बनाकर 21 नवम्बर से ही मेधावी परीक्षा लिया जा रहा है ।
खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने बताया कि आठो न्याय पचायतो का कुल पांच दिन मे मेधावी  परीक्षा सम्पन्न होगा और पांचों दिन के लिए अलग अलग प्रश्न पत्र तैयार किया गया है । उन्होंने ने बताया कि इस परीक्षा कराने से हमें बच्चों की वास्तविक शैक्षिक स्तर और शिक्षको के पढाने के कौशल एवं शिक्षको द्वारा किये जा रहे नवाचार का पता लगाना है । उन्होंने ने यह भी कहा कि इस न्याय पंचायत स्तरीय परीक्षा में टापर एवं अच्छे अंक लाने वाले बच्चों एवं शिक्षको को पुरस्कृत किया जायेगा ।बताते चले कि म्योरपुर में स्थित कुल 274 प्राथमिक एवं 114 उच्च प्राथमिक विद्यालय है  जिनके लिए 28 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है और लगभग 2500 बच्चे परीक्षा देगे । इस क्रम में आज न्याय पंचायत सागोबांध एवं किरबिल में मेधावी परीक्षा आयोजित की गयी ।आज इस परीक्षा को सम्पन्न कराने में सागोबांध न्याय पंचायत के केंद्र सागोबांध पर राकेश सिंह , कमलेश कुमार एवं नौडीहा केंद्र पर अबुल कैश ,आशा कुमारी सिंह ने मुस्तैदी के साथ परीक्षा ली । इस अवसर पर न्याय पंचायत प्रभारी रमेश कुमार के साथ – साथ सन्तोष , बबन, अरविन्द, सर्वेश, पंकज, बृजमोहन, अवनीश, प्रज्ञा शाही, विजय सिंह आदि उपस्थित थे ।

No comments:

Post a Comment