स्कूल के पास शराब की दुकान खोलने पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन
वाराणसी : बनारस-इलाहाबाद हाइवे पर स्थित मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कल्लीपुर गांव में एक स्कूल से चंद कदम दूरी पर शराब की दुकान खोले जाने पर ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों ने स्कूली बच्चों को साथ लेकर शराब की दुकान के सामने प्रदर्शन किया। गांव वालों के आक्रोश को देखते हुए ठेकेदार ने दुकान बंद कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को समझाकर शांत कराया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पहले से शराब की एक दुकान हैं। गांव की महिलाएं-बच्चे शराबियों से परेशान हैं। ऐसे में अब गांव में शराब की कोई नई दुकान नहीं खोलने देंगे। चेतावनी दी कि यदि ठेकेदार ने शराब की दुकान खोलने की कोशिश की तो हाइवे पर चक्का जाम करेंगे।
ग्रामीणों की माने तो शराब कीे दुकान पहले हाइवे पर थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ठेकेदार ने हाइवे से दुकान को हटाकर पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित कल्लीपुर गांव के रास्ते पर किराए के मकान में दुकान खोल दिया। जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली गई वहां से महज 50 मीटर की दूरी पर स्कूल है। उसी रास्ते से स्कूली छात्राएं एवं गांव की महिलाएं आती-जाती हैं। गांव में पहले से एक शराब की दुकान होने के कारण सामाजिक संस्था लोक समिति एवं गांव के प्रधान ने महिलाओं व स्कूली छात्रों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पहले से एक शराब की दुकान होने के कारण महिलाएं परेशान हैं अब दूसरी दुकान किसी भी हाल में खुलने नहीं दी जाएगी। सूचना पर एसपी ग्रामीण आशीष तिवारी, एसडीएम राजातालाब समेत तमाम अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया।

No comments:
Post a Comment