Saturday, 1 April 2017

काली पट्टी बांध शिक्षकों ने जताया विरोध


फूलपुर (आजमगढ़) :नई पेंशन के विरोध में अटेवा के बैनर तले शनिवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान पुरानी पेंशन की मांग की गयी।

बीआरसी फूलपुर पर शिक्षकों की बैठक अटेवा के ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार 1अप्रैल 2004 से और प्रदेश सरकार 1अप्रैल 2005 से पुरानी पेंशन बंद कर दिया है। इस दौरान नई पेंशन लागू कर दी गयी है। जो शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में नहीं है। वहीं ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों और कर्मचारियों का अधिकार है। इसे हम किसी भी कीमत पर वापस लेंगे। सुरेन्द्र यादव ने पुरानी पेंशन को शिक्षकों और कर्मचारियों का भविष्य बताया। कहा कि पुरानी पेंशन के बिना हमारा भविष्य अंधकारमय है। इस मौके पर हनुमान प्रसाद, सतीश यादव, कमलेश कुमार, सुधीर राय, बीएन यादव, इन्दू यादव, मालती यादव, शारदा यादव, कोमल यादव, अनिल यादव, संतोष यादव, चन्द्रभान यादव, जुबेर अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment