Saturday, 1 April 2017

BTC 2015 के परीक्षा फॉर्म में सुधार का मौका


भोगांव : बीटीसी सत्र 2015 का प्रशिक्षण 22 सितंबरसे प्रारंभ हुआ था। इस सत्र में डायट और जिले के 2 दर्जन से ज्यादा निजी संस्थानों में प्रवेश पा चुके अभ्यर्थियों के पहले सेमेस्टर की परीक्षा कार्यक्रम शासन ने जारी कर दिया है। पहले सेमेस्टर की परीक्षा 18 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शासन नेऑनलाइन फॉर्म भरने की नई व्यवस्था जारी की थी। नई व्यवस्था के तहत कॉलेजों को लॉगिन आइडी पर फॉर्म भरने के बाद डायट से अग्रसारित कराने हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में कई अभ्यर्थियों ने गलत जानकारियां भर दीं। इन गलतियों को सुधारने के लिए अभ्यर्थियों को शासन ने बड़ी राहत दी है। अभ्यर्थियों के नाम, कॉलेज, वर्ग, अभिभावक के नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि में हुई गलतियों को सुधारने के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय इलाहाबाद ने मौका दिया है। अब डायट पर 2 अप्रैल तक इन गलतियों को सुधारा जा सकेगा। गलतियां सुधारने के बाद हर हाल में 5 अप्रैल तक सभी परीक्षा फॉर्मों को डायट से इलाहाबाद भेजने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की सचिव सुत्ता सिंह ने इस संबंध में डायट प्राचार्य कोनिर्देश भेजे हैं। डायट प्राचार्य नरेंद्र पाल सिंहने बताया कि सभी निजी संस्थानों को इस बारे में जानकारी दी गई है।. पृविष्टियों को सुधार कर ही परीक्षा फॉर्म अग्रसारित किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment