यहां तो सरकारी स्कूल में एडमिशन के लिए लंबी लाइन
गोण्डा : सुनने में भले अटपटा लगे लेकिन है हकीकत। शैक्षिक सत्र 2017-18 के लिए प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में शनिवार को प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। फिर क्या था अभिभावक अपने बच्चों को लेकर लाइन में लग कर एडमिशन के लिए स्कूल में दाखिल हुए, तो वहां मौजूद छात्रों सहित अभिभावकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
छात्रों को रोली-अक्षत लगाई गई और उन्हें मिठाई भी खिलाई गई। जिन बच्चों ने दाखिला लिया उन्हें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार गुप्ता और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नकछेद ने उपहार प्रदान कर हौसला अफजाई की। यहां पहले दिन ही 64 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया।
एडमिशन कराने आये अभिभावक मन्नू लाल, उमा शंकर मिश्रा निवासी पंडित पुरवा, अजय चौहान पुरवा व शीला आदि अभिभावकों ने कहा कि जब कांन्वेट स्कूल की शिक्षा यहां निःशुल्क है तो निश्चित ही यह स्कूल हमारे बच्चों का भविष्य बदलेगा। प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह की कोशिशों की सबने सराहना की।
No comments:
Post a Comment