बेसिक शिक्षा विभाग के रिटायर शिक्षक सम्मानित
सुलतानपुर : बेसिक शिक्षा विभाग के कुल 146 शिक्षक शुक्रवार को रिटायर हो गए। शनिवार को विभाग की ओर से उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हालांकि अभी सिर्फ 129 रिटायर शिक्षकों के देयकों का भुगतान हो सका है।
रिटायर शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में किया गया था। यहां मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल रहे। उनके साथ बीएसए कौस्तुभ सिंह, लेखाधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने 146 रिटायर शिक्षकों को शाल, रामचरित मानस और यथार्थ गीता की प्रति देकर सम्मानित किया। मुस्लिम शिक्षकों को कुरआन दिया गया। 129 शिक्षकों को देयकों का चेक दिया गया।
17 को एक सप्ताह बाद भुगतान की उम्मीद
जिले के 14 ब्लॉकों तथा नगर क्षेत्र को मिलाकर 146 शिक्षक रिटायर 31 मार्च को रिटायर हुए हैं। इनमें 129 शिक्षकों का देयक का चेक वित्त एवं लेखाधिकारी की ओर से दिया गया है। 16 शिक्षक सुलतानपुर व अमेठी जिले के उन सभी ब्लॉकों में सेवा कर चुके हैं जो पहले सुलतानपुर में शामिल थे। इस कारण उनके अभिलेखों की जांच एक सप्ताह में करके उन्हें बकाया देयकों को मिलने की उम्मीद है।
No comments:
Post a Comment