Saturday, 1 April 2017






घर-घर से बुलाए जायेंगे बच्चे



जौनपुर : अंग्रेजी माध्यम के कान्वेन्ट स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों में भी बच्चों का दाखिला शुरू हो गया है। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय तेजपुर में समारोह आयोजित करके इस अभियान का शुभारंभ बीएसए एसपी सिंह ने किया। यहां उपस्थित अभिभावकों को उन्होंने सरकारी स्कूलों में दी जाने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। कहा अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेंजे। यहां दर्जन भर नए बच्चों का दाखिला खुद बीएसए ने करते हुए उन्हें बुके दिया। बीएसए श्री सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों का कोई विकल्प नहीं है। कहा कि जो सुविधाएं इन विद्यालयों में दी जाती है उतनी किसी भी विद्यालयों में नहीं है। बीईओ बसंत शुक्ल ने ब्लाक के विद्यालयों को संवारने का संकल्प दिलाया। कहा कि जिले में यहां के बच्चे अपना नाम रोशन करेंगे। प्रधानाध्यापक धीरज सिंह कश्यप की ओर से गांव तथा जिले की पहली आईएफएस महिला स्वर्गीय अन्ना सिंह की स्मृति में विद्यालय के बच्चों को जूते-मोजे वितरित किये गये। बाक्स : शिक्षकों का सम्मानकेराकत। बीएसए एसपी सिंह ने ब्लाक के 10 अभिनव विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उनके विशेष योगदान के लिए शनिवार को सम्मानित किया। तेजपुर के इस विद्यालय में शिक्षकों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बाद में उन्होंने ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों के सहयोग से बने विद्यालय के एक भवन का लोकार्पण किया। समारोह का शुभारंभ वाग्देवी की तस्वीर के सामने दीप जलाकर हुआ। अध्यक्षता सेनापुर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार सिंह व संचालन चंद्रकांत तिवारी ने किया। इस मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, सुशील सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, लक्ष्मीराम यादव, इंद्रसेन सिंह, आनंद भारती, दयाराम, अखिलेश दूबे सहित कई लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment