कन्नौज में रातों-रात सात परीक्षा केन्द्रों के प्रश्न पत्र बदले
कन्नौज :गुरसहायगंज में गुरु कृपा इंटर कॉलेज बोर्ड परीक्षा केन्द्र की करतूत की वजह से इलाहाबाद बोर्ड समेत प्रशासनिक अधिकारी परेशान हो गए। रातों रात सात परीक्षा केन्द्रों के प्रश्न पत्र बदल दिए गए। इलाहाबाद से दूसरे प्रश्न पत्र मंगवाकर परीक्षाएं संपन्न कराई गईं। इंटर मीडिएट जीव विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र इस केन्द्र पर लीक होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी देर रात तक परीक्षा संपन्न कराने की मशक्कत करते रहे। रातों रात इलाहाबाद बोर्ड से दूसरे प्रश्न पत्र मंगवाए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि गुरु कृपा इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर पेपर लीक होने के कारण बोर्ड से मगांए गए दूसरे प्रश्न पत्रों से शनिवार की शाम पाली इंटरमीडिएट जीव विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षाएं कराई गईं। उन्होंने बताया कि इलाके के गुरु कृपा इंटर कॉलेज गुरसहायगंज, गीता देवी इंटर कॉलेज गुरसहायगंज, डॉ. जाकिर हुसैन इंटर कॉलेज, अमतुन्ना बानो इंटर कॉलेज, एसईएन इंटर कॉलेज तेराजाकेट, बीएसए इंटर कॉलेज सिकदंरपुर, आत्मा प्रसाद विद्यालय सिकन्दरपुर परीक्षा केन्द्रों में प्रश्न पत्र बदल कर परीक्षाएं संपन्न कराई गई हैं।
दूसरे दिन भी होती रही जांच
गुरु कृपा इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर दूसरे दिन शनिवार को भी डीआईओएस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों से मामले की जानकारी की। पूरे प्रकरण पर गहराई से जांच की। प्रश्न पत्रों के रख रखाव को भी देखा।
बदले गए केन्द्र व्यवस्थापक
डीआईओएस केपी सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्र लीक होने के प्रकरण में सख्त कदम उठाए गए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही केन्द्र व्यवस्थापक अर्जुन लाल को हटाकर उनके स्थान पर मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक राम आसरे को केन्द्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं कर पाएंगे आरोपी
गुरु कृपा इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र प्रश्न पत्र लीक होने के बाद चर्चा में आ गया है। डीआईओएस ने बताया कि दौरान परीक्षा आरोपी केन्द्र व्यवस्थापक व अन्य शिक्षक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश रोका जाएगा।
डिबार भी हो सकता है गुरू कृपा
प्रश्न पत्र लीक होने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। डीआईओएस का कहना है कि मामले की जांच अभी भी चल रही है। जांच के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की बात कही है। उनका कहना है कि डिबार आदि की कार्रवाई बाद में की जाएगी। परीक्षा प्रश्न पत्र लीकेज में किस स्तर पर लापरवाही हुई है। मामले में अधिकारी तथ्यों का संकलन कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment