Saturday, 1 April 2017

कन्नौज में देर रात इंटर जीव विज्ञान द्वितीय  का पेपर अाउट

कन्नौज :गुरसहायगंज के एक परीक्षा केंद्र में शुक्रवार रात करीब 12 बजे इंटर जीव विज्ञान विषय का द्वितीय प्रश्न पत्र अाउट हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही डीआईओएस और तहसीलदार ने परीक्षा केंद्र पर छापा मारकर आरोपी केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया है। उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखाने की कार्रवाई की जा रही है।

गुरसहायगंज के गुरु कृपा इंटर कॉलेज में शनिवार को द्वितीय पाली में इंटर जीव विज्ञान का पेपर होना था, लेकिन शुक्रवार को ही किसी ने डीआईओएस को सूचना दी कि उक्त परीक्षा केंद्र में पेपर लीक हो गया।

जानकारी मिलते ही अफसरों ने परीक्षा केंद्र में देर रात छापा मारा। यहां जीव विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र का लिफाफा खुला मिला। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक अर्जुन लाल को हटाकर उनकी जगह मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के शिक्षक राम आसरे को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त कर दिया है। डीआईओएस केपी सिंह ने बताया कि पेपर आउट हुआ है। अर्जुन लाल के खिलाफ गुरसहायगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
 विज्ञान द्वितीय  का पेपर अाउट

No comments:

Post a Comment